Skip to main content

फूटा घड़ा

बहुत समय पहले की बात है , किसी गाँव में एक किसान रहता था वह बहुत मेहनती था .
वह रोज़ भोर में उठकर दूर झरनों से स्वच्छ पानी लेने के लिए गांव से बाहर जाया  करता था .
इस काम के लिए वह अपने साथ दो बड़े घड़े ले जाता था , जिन्हें वो डंडे में बाँध कर अपने कंधे पर दोनों ओर लटका लेता था .
उनमे से एक घड़ा कहीं से फूटा हुआ था ,
और दूसरा एक दम सही था . इस वजह से रोज़ घर पहुँचते -पहुचते किसान के पास डेढ़ घड़ा पानी ही बच पाता था .
ऐसा दो सालों से चल रहा था . वो रोज सुबह पानी लाने जाया करता था,  एक घड़ा फुटे होने के कारण पानी गिर जाया करता था,

सही घड़े को इस बात का घमंड था कि वो पूरा का पूरा पानी घर पहुंचता है और उसके अन्दर कोई कमी नहीं है ,
वहीँ दूसरी तरफ फूटा घड़ा इस बात से शर्मिंदा रहता था कि वो आधा पानी ही घर तक पंहुचा पाता है और किसान की मेहनत बेकार चली जाती है .
फूटा घड़ा ये सब सोच कर बहुत परेशान रहने लगा और एक दिन उससे रहा नहीं गया ,
उसने किसान से कहा ,
“ मैं खुद पर शर्मिंदा हूँ और आपसे क्षमा मांगना चाहता हूँ ?”
 किसान  “क्यों ? “ ,


किसान ने पूछा , “ तुम किस बात से शर्मिंदा हो ?”
“शायद आप नहीं जानते पर मैं एक जगह से फूटा हुआ हूँ ,
और पिछले दो सालों से मुझे जितना पानी घर पहुँचाना चाहिए था बस उसका आधा ही पहुंचा पाया हूँ ,
मेरे अन्दर ये बहुत बड़ी कमी है , और इस वजह से आपकी मेहनत बर्वाद होती रही है .”
फूटे घड़े ने दुखी होते हुए कहा.
किसान को घड़े की बात सुनकर थोडा दुःख हुआ और वह बोला , “ कोई बात नहीं ,
मैं चाहता हूँ कि आज लौटते वक़्त तुम रास्ते में पड़ने वाले सुन्दर फूलों को देखो .”
घड़े ने वैसा ही किया ,


वह रास्ते भर सुन्दर फूलों को देखता आया , उसके ओर हरियाली ही हरियाली थी ,
ऐसा करने से उसकी उदासी कुछ दूर हुई पर घर पहुँचते – पहुँचते फिर उसके अन्दर से आधा पानी गिर चुका था,
वो मायूस हो गया और किसान से क्षमा मांगने लगा .
किसान बोला ,” शायद तुमने ध्यान नहीं दिया पूरे रास्ते में जितने भी फूल थे वो बस तुम्हारी तरफ ही थे ,
सही घड़े की तरफ एक भी फूल नहीं था .
ऐसा इसलिए क्योंकि मैं हमेशा से तुम्हारे अन्दर की कमी को जानता था ,


और मैंने उसका लाभ उठाया . मैंने तुम्हारे तरफ वाले रास्ते पर रंग -बिरंगे फूलों के बीज बो दिए थे ,
तुम रोज़ थोडा-थोडा कर के उन्हें सींचते रहे और पूरे रास्ते को इतना खूबसूरत बना दिया . आज तुम्हारी वजह से ही मैं इन फूलों को भगवान को अर्पित कर पाता हूँ
और अपना घर सुन्दर बना पाता हूँ .
तुम्ही सोचो अगर तुम जैसे हो वैसे नहीं होते तो भला क्या मैं ये सब कुछ कर पाता ?”

Download asur web series

दोस्तों हम सभी के अन्दर कोई ना कोई कमी होती है ,
पर यही कमियां हमें अनोखा बनाती हैं .
उस किसान की तरह हमें भी हर किसी को वो जैसा है वैसे ही स्वीकारना चाहिए और उसकी अच्छाई की तरफ ध्यान देना चाहिए,
और जब हम ऐसा करेंगे तब “फूटा घड़ा” भी “अच्छे घड़े” से मूल्यवान हो जायेगा......!!.........

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

इन्टरनेट की दुनिया

इन्टरनेट की दुनिया------- आज के आधुनिक समय में इंटरनेट मनुष्य के जीवन को बहुत ही सरल और ज्ञान वर्धक बना दिया है। हम इंटरनेट और टेकनटेक्नो की वजह से ही देश और दुनिया से एक दुसरे से इतना दूर होते भी जुड़ पा रहे हैं। । आज हम इसका प्रयोग शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, हर जगह कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन, अमेरिका, ब्राजील, भारत देश में लोग ज्यादा इंटरनेट यूज करते।।    हम सभी बिना  इन्टरनेट के एक दिन-एक पल भी रहने की कल्पना भी नहीं कर सकते, हम इस पर या कहे तो ये हम पर इतना हावी हो गया है कि इसके बिना हम कुछ कर नहीं पाते, और अब इस समय पर तो सोच भी नहीं पाते,, हर छोटी-बड़ी काम पड़े तो हम इसे ही याद करते। आज के इस वक्त में हम अपना दिमाग लगाना लगभग छोर ही चुके हैं। अब तो हमें अपने आप पर भी विश्वास नहीं होता , हमे ये लगता शायद मुझसे गलती हो सकती पर इससे नहीं,  हमअपना विश्वास खो दिया है, अपना दिमाग लगाना छोड़ दिया हम बस इस पर आश्रित हो गये है. इससे हमारी सोचने समझने की शक्ति कम होती जा रही और हम एक काल्पनिक दुनिया की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं।  हमे किसी से कोई म...

फनी

पिता_पुत्र_____ एक बार एक पिता अपने #पुत्र के कमरे के बहार से निकला तो देखा, कमरा एकदम साफ़। नयी चादर बिछी हुई और उसके उपर रखा एक पत्र। इतना साफ़ #कमरा देखकर पिता अचम्भित हो उठा। उसने वो पत्र खोला। उसमे लिखा था। #प्रिये पिता जी, मैं घर #छोड़कर जा रहा हूँ। मुझे माफ़ करना। आपको मैं बता देना चाहता हूँ मैं *दिव्या* (वर्मा अंकल की बेटी) से प्यार करता था ! लेकिन दोनों परिवार की दुश्मनी को देखते हुए मुझे लगा आप सब हमारे रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगे। आपको और मम्मी को..  *दिव्या* पसंद नहीं, क्यूंकि.. *वो शराब पीती है।* लेकिन आप सब नहीं जानते शराब पीने वाला कभी झुठ नहीं बोलता। मैं सुबह में जल्दी इसलिए निकला क्यूंकि मुझे उसकी *जमानत* करनी थी वो कल रात कुछ दोस्तों के साथ.. *चरस* पीती पकड़ी गयी थी और.. सबसे पहले उसने मुझे ही फ़ोन किया। क्या ये.. प्यार नहीं?  उसको *सास ससुर* पसंद नहीं ! वो आपको और मम्मी को गालियाँ देती रहती है , इसलिए हम सबके लिए ये ही अच्छा है ~ *हम अलग रहे।* रही बात मेरी नौकरी की , तो उसका भी इंतज़ाम दिव्या ने.. कर लिया है...

प्रभु की इच्छा

एक राजा ने गुलाब खरीदा । उसका नाम पुछने पर वह बोला - आप जिस नाम से पुकारेगे , वही मेरा नाम होगा । राजा ने पूछा - तू क्या खाएगा, क्या पहनेगा ? " उसने कहा_ "जो आप खिला दें और जो आप पहनने को दें ‌। "राजा ने पुछा _ "तू काम क्या करेगा ?  उसने कहा- जो आप कराएं । "  राजा ने पूछा _ तू क्या चाहता हैं ? वह बोला _ गुलाम की कोई चाहत  नहीं होती , जो आपकी चाह है वहीं में थी चाह है,  " राजा उसे हद्बय से लगा लिया और बोला मैं तुझे अपना गुरु मानता हूं , क्यों की तूने मुझे बता दिया कि परमात्मा के सेवक को कैसा होना चाहिए? उसे भी अपनी चाह मिटाकर प्रभु की इच्छानुसार कार्य करना चाहिए.....!!!!!